ध्वजदंड (फ्लैग पोल)
शक्ति और सहारे का प्रतीक। यह संदेश देता है — हे छात्र समुदाय, भयभीत मत होना; तुम्हारे पीछे आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के रूप में एक मजबूत शक्ति खड़ी है।
हम कौन हैं
आदर्शवादी स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (ASUI) भारत के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कार्यरत एक राष्ट्रीय स्तर का आदर्शवादी विचार धारा का छात्र राजनीतिक संगठन है। हम परिसर लोकतंत्र, छात्र संघ चुनाव और छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठित रूप से काम करते हैं।
ASUI आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित है, परंतु संगठनात्मक रूप से पूर्णतः स्वतंत्र है — अपना विधान, ध्वज, बैंक खाता, पैन और स्वतंत्र वेब प्लेटफ़ॉर्म।
प्रतीक
आदर्शवादी स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के ध्वज में प्रत्येक रंग और प्रतीक गहन वैचारिक संदेश रखता है।
शक्ति और सहारे का प्रतीक। यह संदेश देता है — हे छात्र समुदाय, भयभीत मत होना; तुम्हारे पीछे आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के रूप में एक मजबूत शक्ति खड़ी है।
अज्ञानता और अंधकार का प्रतीक। मनुष्य की चेतना की यात्रा अंधकार से ही शुरू होती है। ध्वज के बाएँ भाग पर काली पट्टी पर लाल अक्षरों में ASUI अंकित है।
ज्ञान, शुभता, उदारता, सहिष्णुता, शांति और प्रकाश का प्रतीक। मानवीय शक्तियों के अर्जन और अच्छे-बुरे के बीच भेद को समझने की यात्रा का पहला पड़ाव।
क्रांति का प्रतीक। ज्ञान, शुभता और प्रकाश की चिर स्थायित्व के लिए बाह्य और आंतरिक क्रांति तथा संघर्ष को प्रदर्शित करता है। लाल पट्टी पर काले अक्षरों में ASUI अंकित है।
उन्नति और समृद्धि का प्रतीक। संघर्ष और क्रांति के बाद जीवन में सही अर्थों में उन्नति और समृद्धि का प्रादुर्भाव, जिससे चेतना को मुक्ति और विश्राम प्राप्त हो सकता है। हरी पट्टी पर श्वेत अक्षरों में ASUI अंकित है।
पहाड़, उगता सूरज और चलते कदम — ज्ञान, शुभता, प्रकाश, उन्नति और समृद्धि के लिए संघर्ष करते रहो; यात्रा जारी रखो। मंत्र: अप्प दीपो भव — अपना दिया, अपना प्रकाश स्वयं बनो। समय बदलेगा, यात्रा पूर्ण होगी, और प्रकाश से परिपूर्ण नए सूरज का उदय अवश्य होगा।
संगठन संरचना
मातृ संगठन
आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी भारत निर्वाचन आयोग से पंजीकृत स्वतंत्र राजनीतिक दल है। ASUI इसकी विचारधारा का समर्थन करता है, किंतु संगठनात्मक रूप से अलग इकाई है।